जौनपुर। कई थानों की पुलिस फोर्स, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सदर व एसओजी टीम की ओर से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह के पैतृक आवास बंसफा पर छापेमारी की गई। यह कार्रवाई आजमगढ़ में पूर्व विधायक सीपू सिंह की हत्या के मामले में मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या के प्रकरण में की गई। अजीत सिंह हत्या के प्रकरण में धनंजय सिंह पर साजिशकर्ता होने का आरोप है। वहीं छापेमारी के दौरान पुलिस के हाथ खाली रहे। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह नहीं मिले। जिसके कारण पुलिस को उनको गिरफ्तार किये बगैर ही वापस लौटना पड़ा।