गाजीपुर। पत्नी के हत्यारोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला दुल्लहपुर के धनेशपुर का है। जानकारी के अनुसार बलिया के भीमपुरा नंबर एक के तरवां रत्ती पट्टी के राधेश्याम की पुत्री ज्योति की शादी धनेशनपुर के विरेंद्र खरवार संग हुई थी। विरेंद्र गुजरात में कुछ काम करता है। इधर बीच वह गुजरात से घर लौटा था। आरोप है कि बीते 22 अप्रैल को ज्योति की हत्या कर दी गई। इस प्रकरण में ज्योति के पिता राधेश्याम खरवार की ओर से मारपीट व दहेज हत्या को लेकर थाने में तहरीर दी गई। राधेश्याम के मुताबिक दहेज को लेकर विरेंद्र आये दिन ज्योति से झगड़ा करता था। उसने ज्योति की हत्या करके अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद हम लोगों को बताया गया। जब मैं अपनी पुत्री के दोनों बच्चों को घर लाया तो बच्चों ने बताया कि पापा ने मम्मी को पीट—पीटकर मार डाला। वहीं पुलिस का दावा है कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।