गाजीपुर। मतदान के दिन मारपीट करने के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। इनकी गिरफ्तारी नंदगंज के फतेहउल्लापुर से हुई है। आरोपियों की पहचान नंदगंज क्षेत्र के शिकारपुर के नारद यादव, तारकनाथ यादव, शोभनाथ यादव, अंगद यादव व संजय यादव के रूप में हुई है।