गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय में अराजकतत्वों के द्वारा तोड़फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना बहरियाबाद के चकफरीद स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। विद्यालय के व्हाइट बोर्ड, प्रेरणा सूची, प्रेरणा तालिका, टीएलएम सहित कई समानों को तोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी दो—तीन बार ऐसी कारस्तानी अराजकतत्व कर चुके हैं।