गाजीपुर। चोरों ने मकान में चोरी करके लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णपुरी कॉलोनी की है। मकान मालिक सुनील कुमार उपाध्याय होली मनाने के लिए अपने गांव डेढ़गांवा गये थे। वापस आने पर पता चला कि चोरों ने उनके मकान से 14 हजार नकदी समेत टीवी, सिलाई मशीन, लैपटॉप, कपड़ा, छह सोने के कान की ज्वेलरी, तीन सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र चुरा लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।