वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के नन्दगंज-गाजीपुर सिटी खंड का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण तथा इंदारा-फेफना खंड के विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्वी सर्किल 24 मार्च, 2021 को नन्दगंज-गाजीपुर सिटी रेल खंड नव दोहरीकृत एवं विद्युतीकृत रेल खंड तथा 25 मार्च, 2021 को इंदारा-फेफना खंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे तथा विद्युतीकृत लाइन पर विद्युत इंजन से स्पीड ट्रायल भी करेंगे।
ज्ञातव्य हो कि पहली बार नए ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और नए ओवरहेड ट्रैक्शन पर 25 किलोवाट का हाईटेंशन विद्युत धारा प्रवाहित होगी। आम क्षेत्रीय जनता को चेतावनी दी जाती है कि वे अब इस खण्ड को विद्युतीकृत मानें तथा रेलवे ट्रैक एवं ट्रैक्शन से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें। अतः आम जनता से अनुरोध है कि इस दौरान इस विद्युतीकृत रेल पथ पर न जाएँ और ना ही अपने बच्चों अथवा अपने पशुओं को ट्रैक पर जाने दें। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने दी।

0 Comments