गाजीपुर। महिला की मौत के बाद पति फरार है। मामला करीमुद्दीनपुर के करकटपुर गांव का है। मृतका की पहचान रिंकू देवी 35 के रूप में हुई है। इस मामले को लेकर गांव में लोग कई प्रकार की चर्चाएं कर रहे हैं। बताया जा रह है कि अशोक वनवासी रात में भोजन करने के बाद अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोया था। सुबह जब वह पत्नी को जगाने लगा तो वह मृत मिली। संभवत: डर के कारण वह मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा।

0 Comments