वाराणसी। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जमानत मिल गई। जिसे बाद उनको फतेहगढ़ जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया। मालूम हो कि नैनी जेल से उनको फतेहगढ़ जेल भेजा गया था। मालूम हो कि पूर्व प्रमुख अजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। यहां तक कि उनके उपर 25 हजार रुपये का इनाम भी रख दिया गया था। लेकिन बीते 5 मार्च को जौनपुर के खुटहन थाने में दर्ज 2017 के मामले में प्रयागराज की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट में बेल बांड कैंसल कराकर वह नैनी सेंट्रल जेल गये थे। बाद में 11 मार्च को उन्हें फतेहगढ़ जेल भेज दिया गया था। अब 20 दिनों बाद उन्हें जमानत मिल गई है।

0 Comments