गाजीपुर। वर्ल्डग्रीन हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में डायलसिस यूनिट का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी व व्यवसायी शिवशंकर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि डायलसिस सुविधा की शुरुआत होना जिले के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इसके कारण गरीब व कमजोर लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। आयुष्मान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत डायलसिस की सुविधा नि:शुल्क व प्रत्येक रविवार को डा. टीएन गुप्ता — गुर्दा विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। डायलसिस की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। वर्ल्डग्रीन हास्पिटल के डायरेक्टर डा. मुकेश सिंह ने कहा कि डायलसिस की सुविधा शुरू होने से गरीब तबके के लोगों को काफी लाभ होगा। इस मौके पर दिनेश कुमार सीनियर डायलसिस थेरेपिस्ट, डा. मजहर सिद्दीकी, डायलसिस टेक्नीशियन प्रियंका गुप्ता, आनंद, मार्केटिंग मैनेजर मुकेश पाल, आयुष्मान मित्र ज्ञानेश्वर पांडेय, दीपू सिंह, डा. राजीव यादव, डा. राघवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 Comments