गाजीपुर। गहमर कोतवाली के भदौरा बस स्टैंड व महावीर मंदिर के मध्य 10 वर्षीय बालक की मौत अज्ञात वाहन के टक्कर से हो गई। हादसे के बाद चालक मय वाहन फरार होने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि मनिया के अवधेश राजभर अपने पुत्र प्रीतम संग किरये के मकान में भदौरा रहते हैं। प्रीतम कोचिंग जा रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ।

0 Comments