गाजीपुर। किसान संगठनों की ओर से नये कृषि कानूनों के विरोध में प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को जिला प्रशासन ने सफल नहीं होने दिया। प्रशासन की सख्ती के कारण रेल रोको आंदोलन पूरी तरह से फेल हो गया। आंदोलन की तैयारी कर रहे सीपीआई के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह को पुलिस ने रात में ही उठा लिया था। सिटी रेलवे सहित सभी रेलवे स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रही।