गाजीपुर। जिला महिला अस्पताल पर बिजली विभाग का 80 लाख रुपये बकाया है। बिजली विभाग की ओर से 80 लाख रुपये बिल भुगतान को लेकर नोटिस दी जा चुकी है लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है। चूंकि बिजली विभाग बकाया वसूली को लेकर लगातार अभियान चला रहा है तो इसी क्रम में जिला अस्पताल को भी बिजली बिल भुगतान के लिए नोटिस जारी की गई है। सवाल यहां यह भी है कि आखिर सरकारी विभाग समय से अपना बिल भुगतान क्यों नहीं करते हैं। यदि उपभोक्ता के 30 हजार रुपये भी बकाया होते हैं तो उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाता है लेकिन इतना अधिक बकाया होने के बाद भी संबंधित विभाग भुगतान को लेकर हीला—हवाली करते हैं।