दिल्ली। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति न गये हैं। जो बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। अमेरिका में नई सरकार बनने के साथ ही इसका प्रभाव विश्व के विभिन्न देशों पर पड़ना भी तय है। यह देखने वाली बात होगी कि किस देश के साथ अमेरिका का कैसा संबंध होगा। किनके साथ नीतियों में बदलाव होगा और किन देशों के साथ पूर्व की तरह संबंधों को तरजीह दिया जायेगा। वहीं व्हाइट हाउस छोड़ने से पूर्व ट्रंप बाइडेन के लिए एक पत्र छोड़कर गये हैं। बाइडेन की ओर से इस खत को उदारता भरा बताया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक वह ट्रंप से बात नहीं कर लेते, तब तक नहीं बतायेंगे कि इसमें क्या लिखा है। इसी सस्पेंस के कारण इसे सीक्रेट लेटर कहा जा रहा है। हर किसी के मन में जिज्ञासा है कि आखिर लेटर में क्या लिखा हुआ है। फिलहाल इसका राज ट्रंप व बाइडेन को ही पता है। बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति ने बेहद ही उदारता भरा एक खत लिखा है क्योंकि यह निजी है तो मैं इसके बारे में तब तक नहीं बताउंगा, जब तक मैं उनसे बात नहीं कर लेता लेकिन ये सच में उदारता भरा है।