गाजीपुर। बक्सर—डीडीयू रेलखंड पर डाउन लाइन में चौसा—बक्सर स्टेशन के बीच बिहार के ठोरा नदी के पुल के पास ओवरहेड तार पर बंदर के कूद जाने के कारण विद्युत प्रवाह बाधित हो गया। जिसके कारण राजधानी एक्सप्रेस लगभग एक घंटे व लोकमान्य तिलक—रक्सौल एक्सप्रेस 20 मिनट तक बिहार के चौसा स्टेशन पर खड़ी रही। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन प्रबंधक की ओर से इसकी सूचना टीआरडी मनोज कुमार को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तकनीकी कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त किया।