गाजीपुर। सहज जनसेवा केंद्र में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। मामला करंडा के बड़सरा बाजार का है। चोर ने 82 हजार रुपये चुरा लिए हैं। चोर की कारस्तानी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। हालांकि अभी तक चोर की पहचान नहीं हो पाई है। दीनापुर निवासी पीड़ित सहज जनसेवा केंद्र संचालक पंकज गिरि की ओर पुलिस से इसकी शिकायत की गई है।