गाजीपुर। हंगामे के बीच नगर पालिका की बैठक हुई। बैठक में स्वकर, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, कामर्शियल भवनों से टैक्स वसूली आदि का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठा। सभासदों की ओर से कहा गया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के नाम पर पाइप बिछाने के लिए गलियों व सड़कों को खोदकर छोड़ दिया जा रहा है, जिसके कारण नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। बैठक में तय हुआ कि 13वें व 14 वित्त से जो कार्य नहीं किये गये हैं, संबंधित फर्म प्रोपराइटर को नोटिस जारी की जाए।