दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर परेड के दौरान यूपी की राममंदिर की झांकी अव्वल आई थी। अब यूपी की योगी सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि इस झांकी को गांव—गांव घुमाया जायेगा। गणतंत्र दिवस पर उप्र की श्रीराममंदिर की झांकी को देश की सर्वश्रेष्ठ झांकी का पुरस्कार मिलने को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से गर्व का क्षण बताया गया। उन्होंने कहा कि यह उप्र के लिए खुशी व गर्व का अवसर है। इस झांकी को प्रदेश में भी दिखाया जायेगा। जहां—जहां से यह झांकी गुजरेगी, वहां फूलों की वर्षा होगी और जनता स्वागत करेगी। सरकार इस झांकी की भ्रमण राज्य के गांव—गांव तक में करायेगी। यूपी अपर मुख्य सचिव के अनुसार झांकी में प्रदेश की बेहद संपन्न विरासत व संस्कृति की झलक दिखाई गई है। अयोध्या में बनने वाले राममंदिर मॉडल के अलावा रामायण के प्रमुख दृश्य व रामायण की रचना करते हुए महर्षि वाल्मीकि भी आकर्षण का केंद्र रहे।

0 Comments