दिल्ली। इंश्योरेंस सेक्टर में एफडीआई की सीमा 49 से बढ़ाकर 74 प्रतिशत। उज्जवला योजना में 100 शहर और जोड़े जायेंगे। उज्जवला योजना के दायरे में 1 करोड़ लोगों को लाया जायेगा। जम्मू—कश्मीर तक गैस पाइप लाइन पहुंचेगी। 34 हजार करोड़ रुपये असम में नेशनल हाइवेज पर खर्च किये जायेंगे। बंगाल में 25 हजार करोड़ रुपये की लागत से हाइवे बनेंगे। 1100 किमी नेशनल हाइवे केरल में बनेंगे। इसके तहत मुंबई—कन्याकुमारी कारिडोर भी बनेगा। रेलवे के लिए 1.1 लाख करोड़ का आवंटन। पब्लिक बसों के लिए 18000 करोड़ रुपये का आवंटन। बैंकों की स्थिति में सुधार के लिए 20000 करोड़ की घोषणा। कोरोना वैक्सीन के लिए 35400 करोड़ रुपये का आवंटन। हेल्थ सेक्टर के लिए बजट में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी। 3 वर्ष में 7 टेक्टसाइल पार्क बनाये जायेंगे। जल जीवन मिशन पर 2.87 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। 17000 ग्रामीण व 11000 शहरी स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत किया जायेगा। नेशनल हेल्थ मिशन के साथ स्वास्थ्य योजना पर 64184 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

0 Comments