वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 09041ध्09042 बान्द्रा टर्मिनस. गाजीपुर सिटी. बान्द्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी को सुपरफास्ट विशेष गाड़ी में परिवर्तन एवं संशोधित समयानुसार इस गाड़ी के संचलन समय में संशोधन किया गया है। 09041 बान्द्रा टर्मिनस.गाजीपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी बान्द्रा टर्मिनस से 29 जनवरीए 2021 से प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को अगली सूचना तक एवं 09042 गाजीपुर सिटी.बान्द्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी गाजीपुर सिटी से 31 जनवरी 2021 से प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को अगली सूचना तक चलायी जायेगी। इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड.19 के मानकों का पालन करना होगा।
संशोधित समयानुसार 09041 बान्द्रा टर्मिनस.गाजीपुर सिटी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 29 जनवरी 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से 23ः25 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 23ः55 बजे दूसरे दिन वापी से 01ः38 बजे। बलसाड से 02ः03 बजे, सूरत से 03ः0 बजे, भरूच से 03ः36 बजे, बड़ोदरा से 04ः36 बजे, रतलाम से 08ः30 बजे, रामगंज मण्डी से 10ः50 बजे, कोटा से 11ः55 बजे, सवाई माधोपुर से 13ः08 बजे, गंगापुर सिटी से 14ः00 बजे, हिन्डौन सिटी से 14ः47 बजे, बयाना से 15ः30 बजे, आगरा कैंट से 18ः15 बजे, शमसाबाद टाउन से 18ः45 बजे, इटावा से 22ः05 बजे, तीसरे दिन कानपुर सेन्ट्रल से 00ः10 बजे, प्रयागराज से 03ः10 बजे, जंघई से 04ः23 बजे, मड़ियांहूं से 05ः13 बजे, जौनपुर से 06ः20 बजे, डोभी से 06ः53 बजे तथा औड़िहार से 07ः20 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 08ः20 बजे पहुॅचेगी। वापसी यात्रा में संशोधित समयानुसार 09042 गाजीपुर सिटी.बान्द्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 31 जनवरी 2021 से अगली सूचना तक प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार को गाजीपुर सिटी से 19ः30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से 20ः05 बजे, डोभी से 20ः28 बजे, जौनपुर से 21ः35 बजे, मड़ियांहू से 22ण्23 बजे, जंघई से 23ण्08 बजे, दूसरे दिन प्रयागराज से 00ण्55 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 03ः40 बजे, इटावा से 05ः50 बजे, शमसाबाद टाउन से 07ः20 बजे, आगरा कैंट से 08ः40 बजे, बयाना से 10ः50 बजे, हिन्डौन सिटी से 11ः12 बजे, गंगापुर सिटी से 11ः50 बजे, सवाई माधोपुर से 12ण्37 बजे, कोटा 13ण्55 बजे, रामगंज मण्डी से 14ण्42 बजे, रतलाम से 18ण्00 बजे, बड़ोदरा से 21ः53 बजे, भरूच से 22ः41 बजे, सूरत से 23ः44 बजे, तीसरे दिन बलसाड से 00ः45 बजे, वापी से 01ण्10 बजे तथा बोरीवली से 03ण्27 बजे छूटकर बान्द्रा टर्मिनस 04ण्15 बजे पहॅुचेगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार की ओर से दी गई। वहीं यात्री प्रधान पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल द्वारा अपने यात्रियों का पूरा ख्याल रखते हुए विशेष व्यवस्थाओं के तहत उनकी ट्रेनों तथा गन्तव्य स्टेशनों तक पहुँचाया गया। ज्ञातव्य हो कि बलिया-फेफना दोहरीकरण के अंतिम चरण में नई लाइन के अन्तःपार्शन के क्रम में कल 29 जनवरी को तीन गाड़ियों 02503 डिब्रूगढ़.नई दिल्ली राजधानीए01062 जयनगर.लोकमान्य तिलक टर्मिनस एवं 01034 दरभंगा.पुणे स्पेशल एक्सप्रेस को अपने नियमित मार्ग छपरा-.बलिया.-गाजीपुर सिटी.-औड़िहार के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-.सिवान-.भटनी.-औड़िहार के रास्ते चलाया गया । इस दौरान गाड़ी सं. 02503 डिब्रूगढ़.नई दिल्ली स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से बलिया उतरने वाले 65 यात्रियों को छपरा में उतरकर बस द्वारा बलिया पहुँचाया गया तथा इस गाड़ी में बलिया से सवार होने वाले 84 यात्रियों को बस द्वारा मऊ लाकर ट्रेन पर चढ़ाया गया । इसी प्रकार गाड़ी सं. 01062 जयनगर.लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल में सुरेमनपुर एवं बलिया से सवार होने वाले 96 यात्रियों को बस द्वारा मऊ पहुँचा कर ट्रेन पर चढ़ाया गया तथा इसी ट्रेन में गाजीपुर सिटी से चढ़ने वाले 40 यात्रियों को भी बस द्वारा मऊ लाकर ट्रेन पर चढ़ाया गया। इसी क्रम में गाड़ी सं. 01034 दरभंगा.पुणे स्पेशल ट्रेन में बलिया एवं गाजीपुर सिटी से चढ़ने वाले यात्रियों को 02561 स्वतंत्रता सेनानी स्पेशल ट्रेन से औड़िहार लाकर 01034 पर चढ़ाया गया। उल्लेखनीय है कि अपरिहार्य कारणों से हुए आकस्मिक डायवर्जन का यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने देने हेतु मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार के निर्देशन में समुचित प्रबंधन किया गया ।