दिल्ली। अक्सर साइको सीरियल किलर के मामले रह—रहकर प्रकाश में आते रहते हैं। एक और साइको सीरियल किलर का मामला उजागर हुआ है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि वह अकेली महिलाओं को शिकार बनाता था। इसके लिए पहले वह उनको शराब बनाता था। इसके बाद रेप करके उनकी हत्या कर देता था। अब तक वह 16 महिलाओं की हत्या कर चुका है। हैदराबाद व राचकोंडा पुलिस ने आरोपी साइको सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान माइना रामुलू के रूप में हुई है। विभिन्न मामलों में उसे 21 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। दो बार उसे सजा भी मिल चुकी है, इसमें एक सजा उम्रकैद की भी शामिल है। उसने पहली हत्या 2003 में की थी। जिसके बाद उसको 2011 में उम्रकैद की सजा दी गई। सजा के दौरान वह एर्रागडडा मेंटल अस्पताल से फरार हो गया। रामुलू का पैतृक गांव संगारेड्डी जिले के कंदी मंडल के आरुटला गांव है। वह हैदराबाद में पत्थर काटने वाले मजदूर के रूप में कार्य करता है। उसके उपर 16 हत्याएं, चार लूट व पुलिस हिरासत से भागने का आरोप है। हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार के अनुसार माइना रामुलू 45 की कम उम्र में ही शादी हो गई थी। बाद में उसकी पत्नी के साथ फरार हो गई। जिसके बाद वह महिलाओं से नफरत करने लगा। इसी के बाद से वह महिलाओं की हत्या करने लगा। उसने अब तक केवल महिलाओं की ही हत्या की है।

0 Comments