गाजीपुर। नगर से सटे रौजा पर अनुक्ता होंडा शोरूम का उद्घाटन जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिये किया। मनोज सिन्हा की ओर से प्रतिष्ठान के संचालक अजिताभ राय उर्फ राहुल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह शरीर से भले ही जम्मू कश्मीर में हैं लेकिन उनका मन गाजीपुर में ही है। अजिताभ राय की ओर से मनोज सिन्हा का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने बताया कि शोरूम में होंडा के सभी बाइक व स्कूटर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। साथ ही आधुनिक मशीनों से सर्विस की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध रहेगी।

0 Comments