दिल्ली। शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। पूरे देश में घर—घर मां शक्ति की अराधना शुरू हो गई है। कलश स्थापना से लेकर मां दुर्गा की भक्ति में पूरा जनमानस डूबा हुआ है। माता रानी की अराधना सच्चे मन से करने से सुख, समृद्धि व शक्ति की प्राप्ति होती है। नवरात्र का भारतीय संस्कृति व परंपरा में काफी महत्व है। शक्ति प्राप्ति व दुखों के निवारण के लिए भक्त सच्चे मन से मां शक्ति की पूजा करते हैं। मां दुर्गा की कृपा से सभी समस्याओं का अंत व सकारात्मक उर्जा मिलती है। भक्ति व अध्यात्म के कारण आसपास पूरे वातावरण में सकारात्मक उर्जा का संचार होने के कारण नकारात्मकता खत्म होती है। वहीं घंट—घड़ियाल की ध्वनि तथा माता रानी के जयकारे के कारण पूरे वातावरा में आस्था व भक्ति की बयार बह रही है।

0 Comments