दिल्ली। क्या कांग्रेस पार्टी का हाथ बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के साथ है। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि यूपी पुलिस वारंट बी पर मुख्तार अंसारी को उप्र लाना चाहती थी लेकिन पंजाब सरकार के मेडिकल बोर्ड ने मुख्तार अंसारी को तीन महीने का बेड रेस्ट की दलील देते हुए भेजने से इंकार कर दिया। पंजाब सरकार की इस कवायद के कारण उन उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है, जिसके तहत आस थी कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी यूपी आयेंगे। गौरतलब हो कि यूपी के गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुख्तार अंसारी पर फर्जी नाम, पते से शस्त्र लाइसेंस लेने का मुकदमा दर्ज है। यह प्रकरण प्रयागराज की एमपी—एमएलए विशेष कोर्ट में चल रहा है। 21 अक्तूबर को मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश होना है। वहीं मुख्तार अंसारी को लाने के लिए पुलिस की टीम 18 अक्तूबर को पंजाब गई थी। पंजाब सरकर की ओर से बनाये गये मेडिकल बोर्ड का कहना है कि जांच में पता चला है कि मुख्तार अंसारी को अन्य बीमारियों संग मधुमेह व अवसाद है। ऐसे में उन्हें भेजना संभव नहीं है।

0 Comments