गाजीपुर। द ग्रैंड पैलेस होटल का उद्घाटन एडीएम राजेश कुमार ने किया। दावा किया जा रहा है कि यह होटल जनपद का अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल है। महानगरों की तर्ज पर इस होटल का निर्माण किया गया है। महानगरों के होटलों में जैसी सुविधाएं मौजूद रहती हैं, वैसी ही सुविधाएं द ग्रैंड पैलेस में भी मौजूद हैं। चार मंजिला होटल में कुल 28 एसी कमरे हैं। इसके साथ ही वैंकेट हाल व क्रांफेंस हाल की भी सुविधा मौजूद है। द ग्रैंड पैलेस होटल में ग्राहकों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। गौरतलब हो कि जिले में लंबे समय से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होटल की कमी महसूस की जा रही थी। उम्मीद है कि द ग्रैंड पैलेस होटल इस कमी को बखूबी पूरा करेगा।

0 Comments