गाजीपुर। ट्रक की जद में आने के कारण किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में ज्योतिया देवी 60, किरण पुत्री श्यामसुंदर 14 व मीरा देवी 45 शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अंजली 16, मौसम यादव 17, भागमनी देवी 55, राधिक 50 घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज गया। मामला जमानियां के मंझरियां गांव के पास एनएच 24 का है।

0 Comments