गाजीपुर। गंगा नदी में छलांग लगाकर युवक ने जान दे दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। मृतक की पहचान सदर कोतवाली के शेखपुरा गांव के अजय राजभर 40 के रूप में हुई है। घटना पोस्ताघाट की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।