मऊ। नगर के मौजा जहांगीराबाद स्थित ठाकुर जी की जमीन पर से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता अनशन करने पहुंचे थे। मालूम हो कि इस जमीन पर बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों का कब्जा है। इस प्रकरण में एफआईआर तक दर्ज है लेकिन प्रशासन अभी तक अवैध कब्जे को हटवा नहीं पाया है। इसी बात से विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता खफा थे। प्रशासन की ओर से विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं की काफी मान—मनौव्वल किया गया तथा त्योहारों का हवाला देते हुए 15 दिन बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। लोगों का कहना है कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सख्त निर्देश दिया गया है कि भू—माफियाओं के कब्जे से अवैध कब्जों को मुक्त कराया जाए लेकन प्रशासन की ओर से लचर रवैये का प्रदर्शन किया जा रहा है।