लखनऊ। जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास से एसटीएफ ने बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपित धीरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाजपा हाईकमान ने बलिया के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह को तलब कर लिया है। गौरतलब हो कि विधायक सुरेंद्र सिंह अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं। इस प्रकरण में भी उनके विवादित बयानों के कारण प्रदेश सरकार की जमकर किरकिरी हुई। विधायक सुरेंद्र सिंह ने यहां तक बयान दिया कि यदि अखिलेश यादव को यादव प्रिय हैं तो उन्हें भी क्षत्रिय प्रिय हैं। वह पूरी तरह से मुख्य हत्यारोपित धीरेंद्र सिंह के साथ खड़े नजर आए। जिसके कारण विपक्ष को प्रदेश सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। माना जा रहा है कि योगी सरकार खुद की छवि पर बट्टा लगने के कारण विधायक सुरेंद्र सिंह से काफी नाराज है। यही कारण है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने विधायक सुरेंद्र सिंह को भाजपा मुख्यालय तलब किया है। वहीं पुलिस का दावा है कि गोलीकांड के आरोपितों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर के तहत कार्रवाई होगी।

0 Comments