गोरखपुर। रेलवे की ओर से विभागीय पदोन्नति के नियम में अहम बदलाव किया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रुप सी व बी में विभागीय पदोन्नति के लिए होने वाली परीक्षा में एक बार फिर से संशोधन किया गया है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि कर्मचारी से अधिकारी बनने की व्यवस्था काफी लचीला हो गई है। अभी एक महीने पूर्व ही प्री व मेंस परीक्षा की व्यवस्था की गई थी,​ जिसको अब खत्म कर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब मात्र केवल एक परीक्षा का आयोजन होगा। 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक पाने वालों को इंटरव्यु के लिए बुलावा भेजा जायेगा। वहीं माइनस मार्किंग व पूरे देश में एक साथ परीक्षा की व्यवस्था पूर्व की भांति रहेगी।