दिल्ली। विदेशी आनलाइन ई—कॉमर्स कं​पनियों को चुनौती देने तथा देश के व्यापारियों को सहूलियत देने के लिए भारत ई—मार्केट पोर्टल अस्तित्व में आने जा रहा है। 30 अक्तूबर को बकायदे इसको लांच किया जायेगा। कंफडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स यानी कैट की ओर से इसकी लांचिंग की तैयारी की गई है। कैट राष्ट्रीय स्तर पर 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इस कदम से भारत के अंदर आनलाइन व्यापार को एक नई गति मिलेगी।