गोरखपुर। नवरात्र के पावन अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां शक्ति के चरणों में सिर झुकाकर अराधना कर रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की आधी रात में महानिशा की पूजा हुई। साथ ही महागौरी का भी पूजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भी मौजूद रहे। मां की उपासना के कारण पूरा माहौल भक्ति से सराबोर नजर आया। गोरक्षापीठाधीश्वर की ओर से सभी देव विग्रह का पूजन किया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परंपराओं का निर्वहन करते हुए विजयादशमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होंगे।

0 Comments