गाजीपुर। सैदपुर के ध्रुवार्जुन पुलिया के पास से 25—25 हजार रुपये के दो इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। इनकी पहचान आजमगढ़ के तरवां के भिलिहीलो के गौरव सिंह उर्फ सन्नी तथा सादात के मंगारी के देवेंद्र सिंह उर्फ चंदन के रूप में हुई। बदमाशों के पास से एक नाइन एमएम की पिस्टल, दो कारतूस व एक कार बरामद हुई।