गाजीपुर। नारी को देवी का रूप माना जाता है लेकिन एक महिला कलियुगी महिला निकली। उसकी शर्मनाक करतूत से इंसानियत शर्मसार हो गई। मामला मरदह क्षेत्र के एक गांव का है। आरोप है कि 14 वर्षीय एक नाबालिग बालिका का अश्लील फोटो खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले में एक महिला की भी सहभागिता पाई गई है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस की ओर से आरोपी राहुल चौहान व नंदा देवी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।