बलिया। पूर्व सांसद भरत सिंह का नाती प्रियांशु 16 के गंभीर रूप से जख्मी होने की खबर प्रकाश में आई है। मामला बैरिया थाना क्षेत्र के नेका राय टोला गांव के पास जमीनी विवाद में चली गोली का है। बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद के भतीजे बबलू सिंह विवादित जमीन की सफाई करवा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर इसी दौरान गोली चल गई जो कि प्रियांशु पुत्र लाल विक्रम सिंह के बांह में जाकर लग गई। जब मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं प्रियांशु को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

0 Comments