दिल्ली। दिल्ली में पकड़े गये आईएसआईएस के सदस्य अबू युसुफ का वास्तविक नाम मुस्तकीम है। पुलिस की ओर से यूपी के बलरामपुर के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के बढ़या भैसाही गांव स्थित उसके घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान उसके घर से काफी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, मानव बम वाले दो जैकेट, कई धार्मिक साहित्य व अन्य संदिग्ध चीजें मिले हैं। बताया जा रहा है कि उसके घर से आईएसआईएस के झंडे भी मिले हैं। लगभग चार घंटे तक उसकी पत्नी, बच्चों व पड़ोंसियों से पूछताछ के बाद एक टीम बुलवाकर उसके घर की खोदाई करके छानबीन की गई। तलाशी में मुस्तकीम, उसकी पत्नी व चार बच्चों का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मुस्तकीम अक्सर गायब हो जाता था। कभी—कभी तो वह एक—दो महीने बाद घर आता था। गांव में जिन घरों में मुस्तकीम का आना—जाना था, वहां पर भी पुलिस की ओर से तलाशी ली गई। यहां से कुछ दस्तावेज व कुछ लोगों के मोबाइल को कब्जे में लिया गया।

0 Comments